सोमवार, 5 मार्च 2012

दरिद्रता दूर होगी गरीबी हरण मंत्र से



आज हम आपको बताएं वो ख़ास मंत्र जिसके जाप करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और गरीबी दूर करती हैं। ये सर्वांत निदित है की मंत्र के माध्यम से हर समस्या का निदान संभव है। दीपावली का रात को यदि किसी मत्र का जप किया जाए तो वह मंत्र शीघ्र सिद्ध हो जाता है और शीघ्र ही उसका फल मिलने लगता है। यदि आप गरीबी से परेशान हैं तो इस दीपावली की रात नीचे लिखे मंत्र का जप विधि-विधान पूर्वक करें। यह मंत्र सिद्ध होने के बाद साधक को कभी भी धन की कमी नहीं होती।
गरीबी हरण मंत्र:
।। ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं दरिद्रय विनाशके जगत्प्रसूत्यै नम:।।
पूजा की विधि
  • मंत्र को सिद्ध करने के लिए दीपावली के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें, सभी आवश्यक कार्यों से निवृत्त हो जाएं।
  • फिर घर में किसी पवित्र स्थान पर महालक्ष्मी का चित्र स्थापित करें।
  • चित्र के समक्ष घी का दीपक, अगरबत्ती आदि लगाएं।
  • मां लक्ष्मी जी के सामने बैठकर उक्त मंत्र की 11 मालाएं (एक माला में १०८ जाप होते हैं) जपें।
  • माला कमलगट्टे की होनी चाहिए।
  • मंत्र जप के समय दीपक जलता रहना चाहिए। दीपक अगर गाय के घी का हो तो सोने पैर सुहागा होता है।
इस तरह मंत्र जप करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और गरीबी दूर करती हैं।

स्रोत:  astrofor.me

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें